आबिद रजा बाजी मंच का उद्देश्य खिदमत ए खल्क करना है : मोहम्मद ताज़ीम
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । दिनांक 7 जून को छोटे सरकार के उर्स ए मुबारक के मौके पर आबिद रजा वादी मंच की ओर से मंच के जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताजीम के नेतृत्व में एक हेल्थ केयर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 5 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा उर्स में दूर दराज से आए हुए जायरीनों का चेकअप कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस हेल्थ केयर कैंप का शुभारंभ पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा फीता काटकर किया गया। आबिद रज़ाबादी मंच के जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताजीम ने कहा आबिद रजा बाजी मंच का उद्देश्य खिदमत ए खल्क करना है। आबिद रजा बादी मंच एक ऐसी शख्सियत के नाम पर है जो अपने आप में एक अनूठी मिसाल है जिन्होंने अपने जीवन में बेहद संघर्ष कर अपने दम पर कामयाबी हासिल की। जिन्होंने गरीबों ,जरूरतमंदों और मजलूमों के लिए हमेशा संघर्ष किया है । वह कोई और नहीं हमारे पूर्व मंत्री माननीय आबिद रजा साहब हैं । हम ऐसे शख्सियत के नक्शे कदम पर चल कर आबिद रजवादी मंच के माध्यम से गरीबो, मजलूमों , जरूरतमंदों की मदद करने के लिए से तत्पर है।
इस अवसर पर इमरान खान ,गुड्डू ,हसरत बारिस,मुनादिर, अफ़ज़ल, अनस, चाँद मिंया, नन्हू सैफ़ी, घनश्याम, मो0 उवेस राजू , अजहर राजा, खिज़र सोनू ,डॉक्टर अशफाक, डॉक्टर रामवीर, डॉक्टर मुनीर ,अली ,शहजाद, मुकीम, राजू सक्सेना, राजकुमार ,महेंद्र सिंह ,कबीर खान, शानू, सलमान खान, काशिफ,राशिद आदि मौजूद रहे।
Socialize