गुस्ताख ए रसूल रामेश्वर यादव की जमानत में आमिर अंसारी की भूमिका संदिग्ध
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । पिछले दिनों से पूर्व मंत्री आबिद रजा और सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थकों के बीच अघोषित जंग चल रही है इसी क्रम में रामेश्वर यादव ने हुजूर की शान में शान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली । जिसमें रामेश्वर यादव के खिलाफ पूरे जिले में मुसलमानों ने प्रदर्शन किए पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी की मांग के लिए 1 दिन की भूख हड़ताल भी की थी।
आमिर अंसारी द्वारा रामेश्वर यादव के खिलाफ गलत पोस्ट के खिलाफ आईटी सेल के अंतर्गत थाना कोतवाली बदायूँ में मुकदमा कायम कराया था पुलिस प्रशासन पर उसकी गिरफ्तारी के लिए जनता का दबाव था।
कल 20-11 -2018 को पुलिस ने रामेश्वर यादव को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया।
आमिर अंसारी ने (गाली गलौज व जान से मारने की धमकी ) देकर एक समान मुकदमा रामेश्वर यादव के खिलाफ साजिश के तहत जानबूझ लिखाया ताकि उस मामूली मुकदमे में राजेश्वर यादव की जमानत हो सके इस कारण पुलिस ने रामेश्वर यादव को पिछले मुकदमे में (जिसमें रामेश्वर यादव ने हुजूर की शान में गुस्ताखी की थी)
अदालत न भेजकर दूसरे मुकदमे में जो धारा 506 के अंतर्गत लिखा गया था उस धारा के अंतर्गत अदालत पेश कर दिया गया इसी कारण रामेश्वर यादव की जमानत हो गई ।
इसलिए जनता में यह चर्चा का विषय बना हुआ है पहले तो आमिर अंसारी ने राजेश्वर यादव के खिलाफ मुकदमा कायम कराया फिर मिलीभगत करके उसकी जमानत में मदद की। रामेश्वर की जमानत में आमिर अंसारी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
Socialize