अंसारी समाज की बैठक में शाहबाज़ हुसैन अंसारी को सपा का नगर अध्यक्ष बनाने की मांग की - Badaun Har Pal
अंसारी समाज की बैठक में  शाहबाज़ हुसैन अंसारी को सपा का नगर अध्यक्ष बनाने की मांग की

अंसारी समाज की बैठक में शाहबाज़ हुसैन अंसारी को सपा का नगर अध्यक्ष बनाने की मांग की

Share This

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । आज अंसारी समाज की एक आवश्यक मीटिंग नई सराय स्थित नवेद अंसारी के अवास पर सम्पन्न हुई जिसमें समाजवादी पार्टी बदायूं के काफी समय से खाली चल रहे नगर अध्य्क्ष पद को लेकर चर्चा हुई  इस मौके पर नवेद अंसारी ने कहा कि अंसारी समाज , समाजवादी पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी के प्रति एक भरोसेमंद समाज बन कर पार्टी के लिये सदैव तैयार रहता  आया है। और मैं आज इस मौके पर पार्टी को और ज़्यादा मज़बूत करने का अंसारी समाज के एवं और अन्य सभी समाज के लोगोऺ  से आग्रह करता हूँ कि समाजवादी पार्टी  ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हमारे  समाज को सम्मान देने का काम करती है साथ ही नवेद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर अध्य्क्ष पद पर भाई शाहबाज़ हुसैन अंसारी को मनोनीत किया जाए यह हमारे और अंसारी समाज के लिये बहुत ही सम्मान जनक होगा साथ ही पार्टी का यह फैसला समाज के लोगों के लिये अच्छा सन्देश भी साबित होगा।
इस मौके पर मीटिंग को सम्बोधित करते हुए भाई शाहबाज़ हुसैन अंसारी ने यहाँ मौजूद अंसारी समाज के सभी लोगों एवं अन्य समाज के लोगों और पार्टी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे इस पद पर मनोनीत करती है तो मैं पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी की सेवा करूँगा और साथ ही पार्टी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखलेश यादव जी एवं बदायूँ सांसद श्री धर्मेन्द यादव जी और बड़े भाई पूर्व राज्य मंत्री श्री आबिद रज़ा जी के हाथों को मज़बूत करूँगा।
इस मौके पर अंसारी समाज के एवं कुछ अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे।
परवेज़ अंसारी(पप्पू गांधी),गुड्डू अंसारी,ताहिर अंसारी,जावेद अंसारी,समीर अंसारी,मुन्ना अंसारी,हनीफ अंसारी, उमर अंसारी,खालिद अंसारी,हबीब अंसारी,मुख़्तार अंसारी,राजू अंसारी,खलील अंसारी,सलीम अंसारी,नईम अंसारी,गुड्डू गाज़ी,अर्शी ,संजीब पटेल,नेहाल हाजी जी, रईस चेयरमैन,हैदर अली खान, हाशिम खान, शरीफ खान, अज़ीम शेख़ , रोमान अंसारी , अतीक अंसारी , अदनान , शीराज़ अंसारी , और मुस्लिम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Ads

loading...

Pages