योगी आदित्यनाथ ने बदायूँ पहुँच कर की समीक्षा बैठक , वीडियो देखें
Share This
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । आज बदायूं आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड में पहुंचे और वहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया । उसके बाद योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए चले गए। वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा की गई उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश पहले बहुत पिछड़ रहा था। जिससे यहां के उद्योगपति दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे थे। विदेशी ,देशी कंपनियों उत्तर प्रदेश में निवेश नहीं कर रही थी परंतु भाजपा की सरकार के आने के बाद यह नहीं हुआ उत्तर प्रदेश में 22 फरवरी का दिन उपहार के रूप में आया, जो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए 5 लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश के लिए मिला , जो अभी तक 20 सालों में नहीं हुआ । योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो जनता की समस्याओं का निवारण करती है। जिसमें हर वर्ग हर जाति का विशेष ध्यान रखा जाता है । भाजपा सरकार ने अपने संपूर्ण वादे पूरे किए। गरीबों को मुफ्त आवास , शौचालय, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन, गैस कनेक्शन, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य, गन्ना की फसल का भुगतान इत्यादि तमाम ऐसी सुविधाएं गरीबों को दी। गरीबों के बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति पहले परीक्षा के बाद दी जाती थी जबकि भाजपा सरकार में हम लोगों ने परीक्षा से पूर्व छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी। प्राकृतिक आपदाएं जैसे- बाढ़, भूकंप आदि आपदाओं के लिए हमारी सरकार ने तुरंत मुआवजा दिया । हमारे द्वारा किए गए कार्यों से विपक्ष बौखला गया और यहां तक की उन्होंने हमारे विधायकों को धमकी देना शुरू कर दिया । लेकिन हमें किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारा मार्ग जनता की सेवा करना है ।
Socialize