प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद हुई सहसवान रोडवेज की सुनवाई
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । हम आपको बता दें कि काफी समय से बंद पड़ा सहसवान रोडवेज जुआरियों का और शराबियों का अड्डा बन गया है जिससे सहसवान की जनता को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सहसवान रोडवेज यात्रियों को एक 2 किलोमीटर दूर उतार देती है जहां से रात में उन लोगों की लूट भी हो जाती है और उन लोगों कभी-कभी बहुत ज्यादा दिक्कतें भी आती हैं इन्ही बातों के चलते बीजेपी के पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक तथा सौरभ माहेश्वरी और सहसवान की जिला मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा की सहसवान मे रोडवेज बस का संचालन कराया जाये इसकी सुनवाई हेतु डीएम और एसडीएम ने आज रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया और आशंका जताई जा रही रोडवेज पर रोडवेज बस का आना चालू हो जाएंगा
ब्रजमोहन यादव
सहसवान
Socialize