
धर्मस्थलो व सार्वजनिक स्थानों के निकट माँस, मछली और शराब विक्री के विरोध में योगी को सौपा ज्ञापन
Share This
धर्मस्थलो,शिक्षण संस्थाओं व सार्वजनिक भवनों के निकट मांस मछली व मदिरा के विक्रय को रोके जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, मुख्य सहयोगी एम एच कादरी व मो मोहम्मद इब्राहिम ने मुख्यमंत्री के बदायूं आगमन पर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा जनपद बदायूं में धर्म स्थलों,शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों एवं सार्वजनिक भवनों के निकट मांस मछली व मदिरा के विक्रय को रोके जाने, सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी सिगरेट व तम्बाकू के विक्रय एवं प्रयोग को रोके जाने, तहसील परिसर बदायूं के निकट अवैध रूप से चल रहे मांस मछली के कारोबार को बन्द कराये जाने एवं नियम विरुद्ध ढंग से मांस मछली के विक्रय हेतु निर्गत अनुज्ञप्तियो को निरस्त किए जाने की मांग की
Socialize