80 किग्रा डोडा चूरा पाउडर के साथ पाँच अभियुक्त गिरफ्तार - Badaun Har Pal
80 किग्रा डोडा चूरा पाउडर के साथ पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

80 किग्रा डोडा चूरा पाउडर के साथ पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

Share This
FB_IMG_1527487390387

80 किग्रा डोडा चूरा पाउडर के साथ पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

Share This 
54

80 किग्रा डोडा चूरा पाउडर के साथ पाँच अभियुक्त गिरफ्तार।

रविवार दिनाँक 27.5.18 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के बदायूँ भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक देहात डा0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बिल्सी मो0इरफान नासिर खान के निर्देशन पर थाना बिल्सी में पुलिस बल चैंकिग बल व भ्रमण पर मामूर थे । थाना प्रभारी बिल्सी संजय राय को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बदायूँ तिराहे पर खड़े है जिनके पास कुछ संदिग्ध वस्तु है इस सूचना पर क्षेत्र में भ्रमणशील पुलिस बल को सूचना से अवगत कराते हुए तत्काल बदायूँ तिराहे पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर भ्रमणशील पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ उन्होने 5 संदिग्ध व्यक्ति बैग लिए खड़े हुए दिखाई दिये जो पुलिस बल को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे।तथा मौके पर पुलिस बल द्वारा उन्हे घेर कर समय करीब 00.50 बजे रात्रि पकड़ लिये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 375/18 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत -प्रदीप कश्यप पुत्र नेमपाल निवासी ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 376/18 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत -ओमपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 377/18 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत - देवेन्द्र पुत्र धनपाल निवासी ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 378/18 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत - शिवचरण पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ
मु0अ0सं0 379/18 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत - रवि जाटव पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ
पकड़े गये अभियुक्तों के नाम निम्नांकित-
1-प्रदीप कश्यप पुत्र नेमपाल
2-ओमपाल पुत्र प्रेमपाल
3-देवेन्द्र पुत्र धनपाल
4-शिवचरण पुत्र छेदालाल
5-रवि जाटव पुत्र फूल सिंह समस्त निवासी गण ग्राम कैलीयाही थाना दातागंज जनपद बदायूँ बताया गया तथा कड़ाई से बताया ।मौके पर मौजूद पाँचो बैगों में लगभग 16-16 किग्रा डोडा चूरा जिसे तस्कर नजबूल पुत्र गुफमान निवासी ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ द्वरा हम लोगो को दिल्ली लेजाकर बेचने  के लिए बदायूँ लालापुर के पास उपलब्ध कराया गया। जिसे लेकर हम लोग दिल्ली लेजाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिए गये इस डोडा चूरा को हम लोग दिल्ली ले जाकर पंजाब के सरदार लोगो को अच्छे दामो में बेच देते हैं जिससे हमे अधिक लाभ होता है। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से डोडा चूरा पाउडर होने की सूचना पर थाना प्रभारी बिल्सी द्वारा क्षेत्राधिकारी बिल्सी को सूचित किया गया जिनकी मौजूदगी में उपरोक्त अभियुक्तो की तलाशी ली गयी कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त मामला अवगत कराया गया।  कि कई वर्षो से नजबुल के लिए काम कर रहे है तथा माल लगातार दिल्ली पहुँचाते रहे हैं। 
बरामदगी- कुल पाँच बैगो में डोडा चूरा पाउडर वजन करीब 80 किग्रा ।

Ads

loading...

Pages