विश्वनाथ प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की मांग।
क्षत्रिय महासभा बदायूं सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने क्षत्रिय महासभा बदायूं के संरक्षक डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में देश के आठवें प्रधानमंत्री स्व 0 विश्वनाथ प्रताप सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र उनकी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महासभा के संरक्षक डॉ एस के सिंह ने कहा कि स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। देश के गौरव एवं भ्रष्टाचार मुक्त ईमानदार व्यवस्था के लिए वे सदैव प्रयासरत रहे, वे एक शानदार वक्ता थे,बेहद शालीन और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे , उन्होंने सर्व समाज को अधिकार सम्पन्न बनाने हेतु सन्घर्ष किया, जनता को उनके अधिकार दिलाने हेतु वे पद त्यागने से भी पीछे नहीं हटे। ऐसे व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी धनपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव डॉ सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला सन्गठन मन्त्री धर्मवीर सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री अखिलेश चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रतन वीर सिंह, युवा महासभा के जिला अध्यक्ष अलंकार सिंह तोमर, तहसील प्रभारी अवधेश सिंह, डाल भगवान सिंह, नगर अध्यक्ष भूराज सिंह, नगर महासचिव विवेक चौहान, जयकिशन लाल शर्मा,सशर्त रविदास सेवा न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जाटव,एम एच कादरी, मनोज चन्देल आदि उपस्थित रहे।
Socialize