हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ ।आज दिनाँक 25/06/2018 को शिक्षित युवा वर्ग संगठन की ओर से जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया की बदायूँ में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसका मुख्य कारण पेड़ पौधो की निरन्तर नष्ट होना है। इसलिए संगठन चाहता है बदायूँ में ज़्यादा ज़्यादा पौधरोपण किया जाये जिसमें आपका सहयोग अति आवशयक है हमारा यह निवेदन है की अगर आप चाहें तो शहर के सरकारी स्कूल , प्राइवेट स्कूल सरकारी दफ्तरों जहाँ पेड़ न लगें हों में पौधरोपण किया जा सकता है उसके लिए पौधो की व्यवस्था हमारा संगठन कर सकता है और आपकी सरपरस्ती रही तो हम उन पौधों की देखभाल करने को तैयार हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय की ओर से आश्वासन दिया गया की आप बस्ती बस्ती जाकर कुछ घरों को चिन्हित कर लें इस नेक कार्य में हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। संगठन संस्थापक श्री आमिर सुल्तानी ने ज़िला अधिकारी महोदय का सहयोग का आश्वाशन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद संगठन के ज़िला अध्यक्ष श्री सरफ़राज़ अब्बासी ने कार्यकर्तओं को बताया की पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा हमें अपने जीवन में पेड़ के महत्व को समझना चाहिये और जीवन को बचाने के लिये, धरती पर पर्यावरण को बचाने के लिये और पृथ्वी को हरित पृथ्वी बनाने के लिये पेड़ों को बचाने के लिये अपना सबसे बेहतर प्रयास करना चाहिये। पेड़ सोने की तरह मूल्यवान है इसी वजह से इन्हें धरती पर “हरा सोना” कहा जाता है। इसके बाद ज़िलाउपाध्यक्ष श्री शहवाज अंसारी, ने कार्यकर्ताओं को कहा की पेड़ धरती पर बारिश का साधन होता है क्योंकि वो बादलों को आकर्षित करते हैं जो अंत में बारिश लाता है। ये मृदा अपरदन होने से भी बचाते हैं और प्रदूषण से बचाने के द्वारा पर्यावरण को ताजा रखते हैं। इसलिए हमें अपने आस पास भी पेड़ पौधो की देख भाल करना चाहिए और ज़्यादा ज़्यादा पेड़ लगाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर वीरेंदर कुमार जाटव ने कहा की प्रकृति के द्वारा दिया गया हमारे जीवन में पेड़ बहुत अनमोल उपहार है। पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा भर नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये।इस मौके पर मुस्लिम अंसारी, शमशाद सिद्दीक़ी , सोहिल सैफी ,अतीक अंसारी , रेहान प्रधान , नाज़ली खान , ,अकरम चौधरी, राकेश मौर्य , सरताज, सुमित साहू , सचिन कुमार , सुमित गुप्ता , निश्चल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
Home
Unlabelled
जीवन में पेड़ पौधे बहुत अनमोल उपहार है : सरफराज अब्बासी
जीवन में पेड़ पौधे बहुत अनमोल उपहार है : सरफराज अब्बासी
Share This
Share This
About Badaun harpal
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Ads
loading...
Author Details
Badaun Har Pal is a website where you will get Latest News from Badaun
So Keep in your mind Please that
Badaun News = Badaun Har Pal
Socialize