आज सुबह 10:30 ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट का एक ईद मिलन समारोह शहर के बड़ी ज़्यारत स्थित एस एस लॉन में होगा जिसमें भाईचारे और शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खैरुल बशर सलमानी इस ईद मिलन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे ।ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट का ईद मिलन समारोह 2019
का आगाज होगा। इस कार्यक्रम में सलमानी समाज की हर क्षेत्र में राजनैतिक हिस्सेदारी पर विशेष चर्चा होगी। उक्त जानकारी ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुख्तार सलमानी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Socialize