हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । व्रहस्पतिवार दिनाँक 07 जून 2018 को छोटे सरकार की दरगाह के उर्से मुबारक के मौके पर पूर्व मंत्री/सदर विधायक मा०आबिद रज़ा ने चादर चढ़ाई तथा गुलपोशी की।
व्रहस्पतिवार को हज़रत शाह विलायत छोटे सरकार के सालाना उर्स के मौके पर छोटे सरकार की दरगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह कैम्प लगाया है। सभी कार्यकर्ताओ कैम्प पर इकट्ठा हुए और कब्बलो की एक टीम के साथ धूम्रपान से कार्यकर्ता आबिद रज़ा की चादर लेकर छोटे सरकार के आस्ताने पर पहुँचे । वहां पहुँच कर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पर चाद पोशी व गुलपोशी की और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआए की। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा हज़रत शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है। मेरे लिए फक्र की बात है कि मैं ग़ुलामे छोटे सरकार हूँ। छोटे सरकार में फ़ैज़ की बारिश होती है। चादर पोशी के बात कैम्प पर लंगर तकसीम किया गया।
इस अवसर पर आबिद रज़ा वादी मंच के जिलाध्यक्ष मो०ताज़ीम, शारिक पीरजी, भूरा पीरजी, मंज़र पीरजी, मुख्तियार बाबा, सोहिल सिद्दीकी , माजिद खान, आमिर अंसारी, फ़रहत सिद्दीकी, राजू ताहब्बर, राहत चौधरी, आमिर सुल्तानी, अली अल्वी, फैज़ान आज़ाद, छोटू, बबलू, पपपू गांधी, शावेज़ अंसारी, अहमद रज़ा, तन्नू गाजी ,राशिद गाजी, फ़ैज़ी, राजा, सलमान अकरम, आदि मौजूद रहे।
Socialize