अपनी बेटियों के साथ बलात्कार करने वाले पिता को एसएसपी ने भेजा जेल, पीड़ित बेटियों के लिए एसएसपी बने मसीहा - Badaun Har Pal
अपनी बेटियों के साथ बलात्कार करने वाले पिता को एसएसपी ने भेजा जेल, पीड़ित बेटियों के लिए एसएसपी बने मसीहा

अपनी बेटियों के साथ बलात्कार करने वाले पिता को एसएसपी ने भेजा जेल, पीड़ित बेटियों के लिए एसएसपी बने मसीहा

Share This

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । पति से परेशान महिला व पिता से परेशान बेटियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं ने दिलाया इंसाफ कलयुगी पिता के चंगुल से बेटियॉ हुई मुक्त..

दिनांक 01/06/2018 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के समक्ष श्रीमती माया देवी पुत्री वीर सिंह पत्नी ब्रह्मजीत निवासी ग्राम कुदांवली थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं ने उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र अपने पति ब्रह्मजीत पुत्र रामवीर निवासी सरतल खेड़ा थाना बिलारी जनपद  मुरादाबाद के खिलाफ मारने पीटने से संबंधित व खुद की पुत्री कु0 कशिश उम्र 13 वर्ष व कुमारी नीतू उम्र 11 वर्ष के साथ गंदा काम करने की नियत से अश्लील हरकत करने के संबंध में दिया था जिसमें घटना गौतम बुद्ध नगर नोएडा की होने के पश्चात भी वरिष्ठ पुलि अधीक्षक महोदय बदायूॅ द्वारा प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर को उक्त प्रार्थना पत्र की जांच टीम भेज कर कराये जाने हेतु तथा तथ्यों के सही पाए जाने पर कार्यवाही कराए जाने के सम्बन्ध में आदेशित  किया गया ।  जिसके परिणाम स्वरुप इस्लाम नगर पुलिस द्वारा दिनांक 03/06/2018 को प्रार्थना पत्र की जांच सेक्टर 82 फेस.2 इलाहबास नोएडा में जाकर की तो पाया कि प्रार्थिनी का पति ब्रह्मजीत शराबी किस्म का व्यक्ति है जो शराब पीकर अपनी पत्नी माया देवी के साथ मारपीट व पुत्री कु0 कशिश उम्र 13 वर्ष के साथ अश्लील हरकतें करते हुए गलत काम करता है। यह बात कु0 कशिश ने भी बताई पुष्टि होने पर अभिलंब दिनांक 03/6/2018 को आवेदिका श्रीमती माया देवी के भाई समरक्षपाल पुत्र बीर सिंह निवासी कुदांवली थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर नोएडा के थाना फेस.2 में मुकदमा अपराध संख्या 381/8 धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम वनाम  ब्रह्मजीत पंजीकृत कराया तथा मौके से ही कुकृत्य करने वाले पिता ब्रह्मजीत पुत्र रामवीर निवासी सरतल खेड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को थाना फेस.2 नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा पीड़िता को मेडिकल कराए जाने हेतु जिला अस्पताल गौतम बुद्ध नगर भेजा गया। एसएसपी बदायूं द्वारा प्रार्थना पत्र की सही जांच कराए जाने से एक कलयुगी बाप जो अपनी ही पुत्री के साथ शराब के नशे में बलात्कार करता था जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।
प्रार्थिनी माया देवी व पुत्रियों द्वारा महोदय को कोटि.कोटि धन्यवाद देते हुए अपने साथ हो रहे अत्याचारों से भी मुक्ति मिलने की बात कही एवं जनता के लोगो द्वारा बदायूॅ पुलिस की  सराहना की गयी   जनता में पुलिस के प्रति लोगो में विश्वास की वृद्धि हुई है। घटना जनपद बदायूॅ की ना होनं के बावजूद बदायू पुलिस द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नोएडा जाकर आवेदिका को न्याय दिलाया गया।

Ads

loading...

Pages