हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । आज दिनाँक 07 जून 2018 को छोटे सरकार के उर्स के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राहुल गांधी की ओर से छोटे सरकार के सालाना उर्स पर देश में अमन और एकता की दुआओ के साथ छोटे सरकार की ज्यारत पर चादरपोशी हेतु चादर भिजवाई गयी जिसको उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह व युवा कांग्रेस बदायूँ के अध्यक्ष शफ़ी अहमद के साथ दर्जनों कांग्रेसजनो ने जोगीपुरा स्तिथ कांग्रेस कार्यलय से पैदल चलकर छोटे सरकार के दरगाह मे पेश की। इस अवसर पर छोटे सरकार की दरगाह पर सैयद अली हैदर पीर जी, सैयद हबीब मियां पीर जी ने देश की अमन एकता के लिए फातिहा एवं दुआ की
इस अवसर युवा कांग्रेस बदायूँ उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी, सहसवान विधानसभा अध्यक्ष अज़हर अली, अल्पसंख्यक विभाग के लाल मिया चौधरी, बब्बू चौधरी, जमशेद तुर्क, साजिद खान, चाँद बाबू, दिलावर, महेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
Socialize