एसएसपी बदायूँ द्वारा रात्रि में थाना दातागंज का किया औचक निरीक्षण
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ/दातागंज । गुरुवार दिनांक 31.05.2018 समय लगभग 8:30 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री अशोक कुमार द्वारा थाना दातागंज का औचक निरीक्षण किया गया । थानाध्यक्ष दातागंज श्री इन्द्रेश कुमार निरीक्षण के समय थाने के पुलिस अधि0/कर्म0गण की रात्रि गणना लेते हुये मिले । एसएसपी द्वारा गणना पर उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गण को उच्च कोटि का टर्न आउट बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । रात्रिधिकारी उ0नि0 श्री अमरजीत, कार्यलेख पर एचसीपी 57 मो0 अली शेर एवं सीसीटीएनस पर कां0 904 सचिन कुमार मौजूद पाये गये । थाने का पहरा हो0गा0 1366 दुष्यन्त द्वारा दिया जा रहा था । निरीक्षण के समय हवालात खाली पायी गयी । थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया एवं हेड मोहर्रि को निर्देशित किया गया कि थाने के प्रत्येक रजिस्टर का रखरखाव उच्च कोटि का होना चाहिये एवं रजिस्टर पूर्ण होने चाहिये । एसएसपी द्वारा थाने पर चल रही लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं समस्त विवेचकों को घटनाओं का शीघ्र से शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु कडे निर्देश देते हुए सम्बन्धित अपराधियों के डोजियर फार्म भरने हेतु भी निर्देशित किया गया । थानाध्यक्ष को थानाक्षेत्र में रात्रिगश्त बढाने के भी निर्देश दिये गये ।
Socialize