"आपरेशन आल आउट" के अन्तर्गत संदिग्ध वाहनो , शराब की दुकानों व असामाजिक तत्वों की चैकिंग की गयी
Share This
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री अशोक कुमार के निर्देशन में जनपद में "आपरेशन आल आउट" चलाया गया । जिसमें श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी मय पुलिस कार्यालय के समस्त अधि0/कर्म0गण को साथ लेकर शहर के आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों तथा शराब की दुकानों व उनके आसपास असामाजिक तत्वों की चैकिंग की गयी तथा जनता को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया गया । चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय बिना हैलमेट लगे पाये गये व्यक्तियों को हिदायत देकर कि भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें, छोडा गया । यह आपरेशन जनपद के समस्त थानाध्यक्षों द्वारा भी अमल में लाया गया । पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री अशोक कुमार के निर्देशन में जनपद में "आपरेशन आल आउट" चलाया गया । जिसमें श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी मय पुलिस कार्यालय के समस्त अधि0/कर्म0गण को साथ लेकर शहर के आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों तथा शराब की दुकानों व उनके आसपास असामाजिक तत्वों की चैकिंग की गयी तथा जनता को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया गया । चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय बिना हैलमेट लगे पाये गये व्यक्तियों को हिदायत देकर कि भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें, छोडा गया । यह आपरेशन जनपद के समस्त थानाध्यक्षों द्वारा भी अमल में लाया गया ।
Socialize