मनमाने तरीके से अवैध रुप से ब्याज वसूलने वालो की अब खैर नही : एसएसपी
आज दिनांक 28.05.2018 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं श्री अशोक कुमार महोदय द्वारा गांवों/शहर/मोहल्ला/काँलोनियों में लोगों को ब्याज पर रुपये देने व मनमाने तरीके से ब्याज वसूलने वालों के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर तथा क्षेत्राधिकारी उझानी मौजूद रहे । गाँवों/शहर में जो लोग ब्याज पर रुपये देते हैं और मनमाने तरीके से अवैध रुप से ब्याज वसूलते हैं जिससे समाज पर इसका कुप्रभाव पड़ता है और गरीब/कमजोर/निर्बल वर्ग के लोग पीड़ित होते हैं इस समस्या से निपटने के लिए एक सेल का गठन किया गया, जिसके नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है । ब्याज लेन-देन सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्रों का रजिस्ट्रेशन जन शिकायत कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर किया जायेगा । तथा शिकायत का रजिस्ट्रेशन फोन द्वारा भी किया जा सकेगा । शिकायत जिस थाने से संबंधित होगी उस थाने के उप निरीक्षक द्वारा मौके पर जांच करायी जायेगी तथा दोनों पक्षों को माह के दितीय व चतुर्थ रविवार को पुलिस लाइन में बुलाकर मामले का निस्तारण किया जाएगा । यह भी संज्ञान में आया है कि जो लोग पैसा ब्याज पर देते हैं उनका साहूकार एक्ट में पंजीकरण नहीं होता है । जो अवैध रुप से मनमानी तरीके से जबरदस्ती कर गरीब/निर्बल/असहाय/कमजोर वर्ग के लोगो से ब्याज वसूलते हैं। कभी-कभी प्रायः यह भी देखने में आया है कि ब्याज देने के बावजूद भी जबरदस्ती से कई-कई बार मूलधन से अधिक ब्याज वसूलते रहते हैं जिससे निर्बल के लोग ऐसी स्थिति में आत्महत्या जैसी घटना करने को मजबूर हो जाते हैं । समाज/जनता में ब्याज की समस्या को निपटने/ निराकरण करने हेतु उक्त सैल का गठन किया गया है जिससे गरीब/निर्बल वर्ग के लोगो को ब्याज लेन-देन जैसी समस्या का निराकरण कर न्याय दिलाया जा सके ।
Socialize