2 मोटरसाइकिल चोर 2 चोरी की मोटरसाइकिलो सहित गिरफ्तार
Share This
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायू के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी बिसौली द्वारा मय टीम के चैकिंग के दौरान आज 28.05.018 की सुबह रानेट चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को मय दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रम से सिंटू पुत्र पप्पू व उदय वीर पुत्र रामपाल यादव निवासीगण ग्राम पैदा भीकमपुर थाना बिसौली जिन्होंने पूछताछ पर बताया कि यह दोनों मोटरसाइकिल हमने नोएडा में दिल्ली से चुराई थी जिस के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 210/18 धारा 41/102 सीआरपीसी धारा 414/420/467/468/471 आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा साथ ही पूछताछ के दौरान बताया कि हमने दिनांक 24/ 2/18 को प्रेम विहार कांलोनी कस्बा व थाना बिसौली से एक एक्टिवा चोरी किया था जिस के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 154 /18 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत तथा दोनों अभियुक्त बरामद मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट बदल कर उनका इस्तेमाल कर रहे थे तथा आज उनको बेचने के लिए जा रहे थे जो आज बिसौली पुलिस द्वारा चैकिंगके दौरान गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समख पेश करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया
Socialize