नूरपुर व कैराना की जीत दिला कर जनता ने दिया "भाजपा के अच्छे दिनो का रिटर्न गिफ्ट" - Badaun Har Pal
नूरपुर व कैराना की जीत दिला कर जनता ने दिया "भाजपा के अच्छे दिनो का रिटर्न गिफ्ट"

नूरपुर व कैराना की जीत दिला कर जनता ने दिया "भाजपा के अच्छे दिनो का रिटर्न गिफ्ट"

Share This

नूरपुर व कैराना की जीत दिला कर जनता ने दिया "भाजपा के अच्छे दिनो का रिटर्न गिफ्ट" 

20180531_195223
आज पूर्व मंत्री  श्री आबिद रज़ा ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा गोरखपुर व फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद कैराना में  सपा समर्थित गठबंधन व नूरपुर में समाजवादी प्रत्याशी को जीत दिला कर भाजपा को जनता ने मोदी जी का वादा" अच्छे दिन आएंगे का रिटर्न गिफ्ट" दिया है इन दोनों सीटों पर भाजपा ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया। समाजवादी पार्टी के समर्थक व उसके वोटरों को वोट डालने से रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया लेकिन जनता भाजपा के झूठे वादों से इतनी परेशान हो चुकी है। प्रजातंत्र में जनता की ताकत सर्वोपरि होती है जनता ने इसका एहसास भाजपा को हराकर करा दिया है।
 हिंदू ,मुसलमान ,किसान ,बेरोजगार,सवर्ण दलित ,पिछड़ो ने मिलकर कैराना व नूरपुर में सांप्रदायिक ताकतों को धूल चटाने का काम किया है ।पहले फूलपुर व गोरखपुर अब कैराना व नूरपुर की जीत सन 2019 का ट्रेलर है।
 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा खाता नहीं खोल पाएगी। भाजपा ( सपा एवं गठबंधन) के मुकाबले अंडा (जीरी) देने वाली है ।
इस जीत पर नैतिकता के आधार पर योगी जी को इस्तीफा देना चाहिए क्योकि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार सरकार को 15 महीनों में दिल से उतार दिया है। और लगातार समाजवादी पार्टी को जनता याद कर रही है। माननीय अखिलेश यादव जी के विकास कार्यो और उनके नेतृत्व को याद कर रही है।
 मोदी जी को मेरी सलाह है अब देश की जनता को आप जिन्ना, पद्मावती फिल्म ,टीपू सुल्तान ,पाकिस्तान में दीपावली के नाम पर जैसे मुद्दों से गुमराह करके जीत हासिल नहीं कर सकते जनता  यह जानना चाहती है कि आपने 4 साल में कितने वादे पूरे किए ,नोटबंदी व जीएसटी से देश की जनता को क्या फायदा हुआ ।

कैराना व नूरपुर की जीत सेकुलर ताकतों की जीत है मैं दोनों जगह की जनता को शुक्रिया व मुबारकबाद कहना चाहता हूं। उन्होंने बहुत सूझबूझ से विषम परिस्थितियों में भाजपा को हराकर 2019 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय की है 
यह दोनों जीत इसलिए और अहम हैं क्योंकि इस जीत से दो हार हुई है एक भाजपा हारी और  दूसरी हिंदू-मुस्लिम बंटवारे की साजिश हारी।

Ads

loading...

Pages