हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ। बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर एक बैठक की, - Badaun Har Pal
 हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ। बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर एक बैठक की,

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ। बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर एक बैठक की,

Share This
_20180526_042745

विधुत पर पहले योगी की तारीफ, अब विधुत कटौती पर भड़के अरशद बाबा

Share This 

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ। बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर एक बैठक की,
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री बाबा ने कहा कि बदायूँ का बिजली विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है, जिसकी शिकायत हमने बदायूँ एस डी ओ से भी की थी, जिस पर एस डी ओ साहब ने जल्द ही विधुत व्यवस्था में सुधार होने की बात कही, लेकिन रमज़ानो में बिजली की कटौती से रोजेदारों के साथ साथ आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसकी शिकायत सीधे सूबे के मुख्यमंत्री से की जायेगी।
इस मौके पर सदाकत अली, चन्द्रपाल, नजमुल हसन, मोहम्मद रफ़ी, आसिफ गद्दी, बबलू शेख, सरफ़राज़ अब्बासी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यहाँ आपको यह बताते चलें कि यह वही अरशद बाबा है जिन्होंने 22 मई को विधुत भरपूर आने की बात कहकर योगी आदित्यनाथ और विधुत कर्मियों के फेबर में कसीदे पड़े थे उनकी तारीफों के पुल बांधे थे इसकी खबर हमारे हर पल न्यूज़ पोर्टल सहित कई अन्य पोर्टल पर भी प्रकाशित हुई थी । और अब विजली कटौती की बात करते हुए एसडीओ से शिकायत की बात कर रहे है यह स्वयं तय नही कर पा रहे है कि यह विधुत कटौती के खिलाफ है या फेबर में । कभी विजली भरपूर आने की बात कहते है और कभी कटौती की । कभी योगी जी की तारीफ करते है तो कभी योगी जी के आदेशों की धज्जियां उड़ाने की बात कह रहे है । आखिर यह स्वयं ही तय नही कर पा रहे है कि यह बास्तब में कहना क्या चाह रहे है। आपको बता  दे जब इन्होंने विधुत भरपूर आने की बात कही थी तब भी विजली की कटौती हो रही थी।

Ads

loading...

Pages