- Badaun Har Pal
Share This
PicsArt_05-25-07.53.13

बदायूँ के कबुलपुरा में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बरेली रेफर

Share This 
57

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ ।बदायूँ शहर के मोहल्ला कबूलपुरा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक शानू  पुत्र इफ्तिखार  को आज शुक्रवार की सुबह कुछ लोगो ने गोली मार दी । शानू जब आज सुबह  मस्जिद से फज्र की नमाज पढ़कर अपने घर आ रहा रहा था तभी उसके घर के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने शानू को देख कर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। कुछ ही देर में शानू के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। शानू ने अपने बयान में बताया कि उसे गोली पड़ोस के रहने वाले दो लोगों  सरफ़राज़ उर्फ अब्बा और चांद मियां जो सेज भाई है ने अपने साथियों के    उसे गोली मारी है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। वहींं हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से उसे बरेली रैफर कर दिया गया है। 
हमारे संवाददाता ने जब मुहल्ले में जाकर घटना की वजह जानना चाही तब शानू के परिवार वालो और आसपास के लोगो ने बताया कि इससे पूर्व उक्त नामज़द के दो अन्य भाई अब्दद्दी और बबलू ने मिलकर शानू के चचेरे भाई फ़ैज़ी की कुछ दिनों पहले हत्या कर दी थी और शव को कोतवाली के पास बने यात्री शेड में फेंक दिया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अपने एक रिश्तेदार जो एक भाजपा नेता है की मदद से रिपोर्ट को बदलवा दिया और  रिपोर्ट में बीमारी से मौत का कारण आया जिसके कारण पुलिस अभियुक्तों को नही पकड़ रही है पुलिस पर यह भाजपा नेता भी कार्यवाही न करने का दबाब डाल रहा है इसी कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और आज आरोपियों के भाइयों ने शानू को भी गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और बरेली के अस्पताल में ज़िन्दगी मौत से लड़ रहा है।

Ads

loading...

Pages