पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पर की चादरपोशी
हर अल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ।पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शहर के मो चित्रांश नगर(चंदबाड़ी) स्थित पीर बाबा की दरगाह पर उर्स के मौक़े पर गुलपोशी व चादरपोशी कर रमज़ान के पावन महीने की दुहाई देकर देश की सलामती व तरक़्क़ी एव खुशहाली के लिए दुआ की।और साथ मे उन्होंने जनता से रूबरू होकर कहा कि बदायूं सूफियों का शहर है।हम लोगो की खुशकिस्मती है।जो हम लोगो को यहाँ रहने को मिला। बदायूं पर हमेशा बुजर्गों का करम रहता है।कोई भी धर्म या मज़हब के लोग हो लेकिन बुजर्गों की नज़र मे सब लोग अल्लाह की बनाई हुई बेहतरीन तस्वीर हैं इस लिए जिनते भी बुज़र्ग हैं।उनकी दरगाहों पर लोग बिना भेद भाव के जाते हैं और अपने लिए दुआ मांगते हैं।
इस मौक़े पर सभासद पुत्र अली अल्वी,वाहिद अल्वी,जोंटी ,हर्षित यादव,आशू ,पारसनाथ सभासद,आमिर सलमानी,शादाब सुल्तानी,असग़र अंसारी,पप्पू अंसारी,रंजीत,माजिद अल्वी,सद्दाम अल्वी,रज्जन आदि मैजूद रहें।
Socialize