भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजो की सरकार : अकरम रजां
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । हिन्दू मुस्लिम एकता सामाजिक समिति के अध्यक्ष अकरम रजां ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा जब से केंद्र में भाजपा क़ाबिज़ हुयी है लगातार झूठी और ओछी बातें कर भाजपा निरंतर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है, मोदी सरकार अपने कार्यकाल के ५ साल पूरे करने जा रही परंतु जनता में बताने व दिखाने के नाम पर इनका कोई भी कार्य नही है , प्रधानमंत्री के पास बताने के लिए सिर्फ़ विदेश यात्राओं की सूची ही होगी, आये दिन अखबारो में बस यही ख़बर छपती है कि आज प्रधानमंत्री इस देश की यात्रा पर हैं , परंतु किसी भी दिन ऐसा नही हुआ पूरे पाँच साल में जिस दिन ऐसा कुछ लगा हो सरकार ने जनहित में कोई नया व अच्छा क़दम उठाया हो ।
तमाम गुमराही योजनाओं की घोषणायें हुयी परंतु कोई भी योजना आज तक धरातल पर क्रियान्वित नही हुयी । जब सरकार को लगता है देश में विरोध का माहौल खड़ा हो रहा है तो अपनी ओछी शैली से विरोधियों पर झूठा आरोप मढ़कर जनता का ध्यान भटका दिया जाता है ।
सरकार बनने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का शुभारम्भ हुआ, हर सांसद को एक गाँव प्रतिवर्ष गोद लेना था तथा उस गाँव में बिजली, पानी, पक्की सड़क, नाली, रोड लाइट सहित गाँव में बैंक,पोस्ट ऑफ़िस, ATM, अस्पताल जैसे विकास के तमाम कार्य करा गाँव का चतुर्दिक विकास सुनिश्चित कराना था, परंतु हुआ क्या आप सभी जानते हैं, गाँव को सांसद जी ने गोद लेने के बाद ढोल नगाड़े के साथ सांसद जी गाँव आये गोद लेने का पत्थर लगाये और चले गये, दुबारा गाँव का विकास तो दूर सांसद जी ने उलटे मुँह भी गाँव की तरफ़ नही देखा, सांसद जी जहाँ गये वहाँ बहकते गये फला गाँव गोद लिया है वहाँ फला-फला विकास कार्य कराना है, दो साल तक यह फेंकते रहे पर जब दो साल में कुछ नही करा पाये तो गाँव का नाम अपने मेमोरि से निकाल उसे भूल गये । ये सभी प्रधानमंत्री आदर्श गाँव के बजाय आज बजबजाती नालियों तथा अथाह अव्यवस्थाओं के गाँव के रूप में ज़रूर जाने जाते हैं ।
अकरम रजां ने कहा स्मार्ट सिटी के नाम पर और आदर्श ग्राम के नाम पर सिर्फ़ भाजपा ने अपना नाम चमकाकर लोगों को धोखा देने का काम किया ! आनेवाले 2019 में जनता को इसका फ़ैसला देना है,
उम्मीद है जनता एक-एक धोखे का बदला सही तरीक़े से देने का काम करेगी ।
Socialize