हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूं । महिला जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने जहां एक और मरीज को स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होते वहीं दूसरी और यहां के कर्मचारी कागजों के ढेर और फाइलों को बड़े आराम से स्ट्रेचर पर लाद कर लिए जा रहे हैं।
स्ट्रेचर के अभाव में कई मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा मरीजों को कंधे पर लादकर ले जाना पड़ता है
शव को ले जाने के लिए भी वाहन और स्ट्रक्चर खड़े रहते हैं परन्तु जब मरीजों को इसकी आवश्यकता होती है तब मरीजो को उपलब्ध नहीं कराया जाता है यहाँ तक पूर्व में यह देखा गया कि एक अभागा पति अपनी पत्नी की लाश को वाहन व स्ट्रेचर के आभाव में कंधे पर लाद कर ले गया था।
बदायूँ से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट
बदायूँ से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट
Socialize