हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ ।आज दिनांक 07/06/2018 शिक्षित युवा वर्ग के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक श्री आमिर सुल्तानी ने की। बैठक में मौजूद संगठन के ज़िला अध्यक्ष श्री सरफ़राज़ अब्बासी ने बैठक में कहा की समाज सेवा ही सर्वोपरि है उन्होंने कहा की सामाजिक कार्यकर्ता वो लोग होते हैं जो समाज में परिवर्तन की ज़रुरत महसूस करते हैं और इसके लिए वो हर वक्त समाज के हित में कार्य करते है और हम सब लोग उन्ही लोगो में से हैं ।इसके बाद कहा की यदि आपको अपने क्षेत्र में समस्या से जुड़ा कोई अन्य प्रयास नहीं दिख रहा है, तो घबराइए नहीं, यह ना समझ ले कि यह असंभव कार्य है। काम को छोटे छोटे चरणों में बांटिये। अपने जैसी सोच वाले लोगों से जुड़ें। इसके लिए आप फेसबुक, ट्विटर, ब्लॉग, वेबसाइट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद संगठन के सलाहकार श्री मुस्लिम अंसारी ने अपने विचार रखते हुए कहा इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अपने विचार औरों पर न थोपें संगठन को मज़बूत करने के लिए कुरबानिया देना पड़ेंगी । बैठक में मौजूद जिला उपाध्यक्ष श्री शाहवाज़ अंसारी ने अपने विचार रखते हुए कहा की संगठन समाज के गरीब तबके के बच्चो की फ्री शिक्षा का इंतज़ाम करेगा । इसके बाद जिला सचिव श्री सोहिल सैफी ने भी अपने विचार रखे। बैठक में एक दर्जन लोगो सदस्यता दिलाई गयी बैठक के अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक श्री आमिर सुल्तानी ने का की संगठन का उद्देश्य तादाद बड़ाने के साथ साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में नैतिकता को भी बड़ाबा देना है श्री सुल्तानी ने कहा की संगठन का मुख्य उद्देश्य संगठन के साथ अच्छी छवि के लोगो को जोड़ना है। हम स्वच्छ छवि के लोगो का एक ऐसा संगठन बनाना चाहता है जिसका नाम पूरे प्रदेश में हो। जैसे- जैसे संगठन के साथ लोग जुड़ते चले जाएंगे वैसे- वैसे ही संगठन का नाम और उसकी ताक़त बढ़ती चली जायेगी। जैसे- जैसे संगठन की ताक़त बढ़ेगी उसी तरह संगठन के साथ जुड़े कार्यकर्ताओ और सदस्यों की ताक़त भी बढ़ती चली जायेगी। गाँव ,शहर और बड़े-बड़े ज़िलों मैं संगठन की शाखाएं खुलती चली जायेगी जिससे हमारे सदस्य और कार्यकर्ता फायदा उठाएंगे। समाज में हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय से बेखौफ होकर हमारे कार्यकर्ता उसका सामना करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू अली, शमशाद शिद्दिकी,अकरम चौधरी ,फरमान रईस अजहर ,मुहम्मद जुनैद , सहाबुद्दीन ,शानू खान ,संदीप कुमार , सचिन साहू , रागिब हुसैन , राकेश मौर्य , आदि लोग मौजूद रहे ।
Socialize