
कबुलपुरा फ़ैज़ी हत्याकांड और कबुलपुरा शानू गोली काण्ड निकला झूठा, दोनों कांड में आरोपियों की नामजदगी झूठी
Share This
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार द्वारा मुकदमे मे झूठी नामजदगी पाये जाने को लेकर महोदय द्वारा जनपद का जिम्मा संभालते ही मुहिम प्रारंभ की ।जिसमें थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 250/18 धारा 302 भादवि बनाम अबद्धी बबलू पुत्रगण बच्चूखां निवासी मो0 कबूलपूरा काली कोठी के पास थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के विरुद्ध दिनाँक 08.05.18 को पंजीकृत हुआ यह झूठी एफआईआर थाना कोतवाली पर श्रीमती शन्नो पत्नी रिफाकत निवासी मो0 कबूलपुरा थाना कोतवाली द्वारा अपने पुत्र फैजी की हत्या के संबंध में लिखाई गयी। जिसकी लाश दिनाँक 05.05.18 को कोतवाली क्षेत्र में यात्रीशैड में मिली थी। जोकि मृतक फैजी पुत्र रिफाकत मादक पदार्थ का सेवन करता था। जिसको लेकर उसकी मृत्यु हुई । जब पुलिस थाना कोतवाली द्वारा विवेचना की गयी तो अबद्धी ,बबलू पुत्रगण बच्चूखां के विरुद्ध साक्ष्य न मिलने पर मुकदमे से नाम निकाले गए इसी पेश बन्दी के तहत फैजी के फुफेरे भाई शानू पुत्र इश्तिखार निवासी मो0 कबूलपुरा थाना कोतवाली बदायूं ने अपने 12 बोर के तमंचे से फायर मारकर प्रार्थीगण के सगे भाई चाँदमिया,सरफराज, पुत्रगण बच्चूखां के विरुद्द थाना हाजा पर झूठी रिपोर्ट पंजीकृत करादी जिसमे पुलिस थाना कोतवाली द्वारा तफ्तीश करने पर घटना पूर्ण रुप से झूठी पायी गयी व अभियोग में एफआर लगा दी गयी तथा उक्त लोगो को झूठी सूचना देने के संबंध में थाना कोतवाली द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अशोक कुमार द्वारा चलायी गयी इस मुहिम की अवद्दी पुत्र बच्चूखां द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। जोकि काबिल-ए-तारीफ है। बेगुनाहों को झूठे मुकदमों से निकाला जा रहा है जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जनपद बदायूँ द्वारा चलायी जा रही मुहिम की जनपद वासियों द्वारा सराहना की गयी।
Socialize