आज दिनाँक 30 मई 2018 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा पिंचर जोड़ने के व्यवसाय को स्वरोजगार निर्धारण करने के विरोध में उझानी रोड लालपुल बदायूँ में सत्तार टायर सर्विस की दुकान को पूरे दिन पिंचर जोड़ने का व्यवसाय करने हेतु 300 रूपये पर दिनाँक 30 माई 2018 को किराये पर लिया गया जिसमे की कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 11 बजे से साय 4 बजे तक पिंचर जोड़ने का व्यवसाय किया जिसमें की मात्र 135 रुपये का व्यवसाय हुआ बाकी 165 रुपये का घाटा हुआ विरोध प्रकट करते हुए प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार युवाओ को रोजगार देने की अपनी अक्षमता को छुपाने के लिए कभी पकौड़े का ,कभी पान का, कभी पिंचर जोड़ने का व्यवसाय का आव्हान जनता को दे रही है परंतु एम बी ए, ग्रेजुएट पढ़कर इसलिए डिग्री नही ले रहा कि वो पकौड़े पान व पिंचर बनाने का काम करेगा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में जो थ्री पी की बात कही उसकी वास्विकता ये ही है की पान, पकौड़ा, पिंचर थ्री पी के अलावा भाजपा सरकार ने युवाओ को कुछ दिया ही नही है इसका जवाब 2019 में युवा भारतीय जनता पार्टी को जरूर देगा युवा कांग्रेस बदायूँ अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि आज देश का युवा 2014 के मुकाबले 50 प्रतिशत और बेरोजगारी के क्षेत्र में बढ़ गया है और इस सरकार ने बेरोजगारी के नाम पर युवाओ से विभिन्न क्षेत्रो में योग्यता परीक्षा कराने के लिए अरबों रुपये फीस के नाम पर जमा करवाये और
परीक्षा का पेपर लीक बात कर वो परीक्षा निरस्त कर दी गयी और युवा परीक्षा फीस देकर अपने आप को ठगा महसूस करता रहा है।
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी ने कहा कि भाजपा मात्र मन की बात ही कर रही है हम बेरोजगार और बेरोजगारी की बात को वो थ्री पी पकौड़ा, पान, पिंचर आदि मंगरहन्त बाते बोल कर युवाओ को गुमराह कर रही है युवा उग्र हो चुका है भाजपा की मन की बात सुन सुन कर और युवा इसका जवाब जरूर देगा इस अवसर पर युवा कांग्रेस बदायूँ महासचिव जमशेद तुर्क ने कहा आज हमारा यह पिंचर की दुकान लगाने का केवल एक ही प्रयोजन है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हम लोगो को थ्री पि के नाम पर हमें बेवकूफ बना रही है !
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गौरव सिंह राठौर, अमन खान, सुनील कश्यप, इमरान, शोयब अहमद, साजिद, शाकिब, रहमान, हरीश कश्यप, पंकज कुमार, राजेश सक्सेना, शिवम वर्मा, ऋषभ सक्सेना, आदि मौजूद रहे ।
Socialize