हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । आज दिनाँक 5 जून 2018 को युवा कांग्रेस बदायूँ द्वारा नोएडा प्रशासन का पुतला फूंक कर युवा कांग्रेस के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री ओमकार सिंह ने कहा कि अब तानाशाही की हद हो गयी है युवा, महिला, किसान और सैनिक अपने हक की आवाज़ भी नही उठा सकते अगर अपना हक मांगने के लिए आवाज़ उठाते भी है तो प्रशासन अपनी गुंडई और तानाशाही दिखाते हुए उनको फ़र्ज़ी मुकद्दमे लगवा के जेल भिजवा देती है उन्होंने मांग की युवा कांग्रेस के निरपराध साथियो को जल्द रिहा किया जाए वर्ना युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
इस अवसर पर युवा कांग्रेस बदायूँ अध्यक्ष श्री शफ़ी अहमद ने कहा कि हमारे युवा कांग्रेस के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह यादव को जनता के साथ उनके हक की आवाज़ उठाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ उठाना एक जिम्मेदार दल के प्रतिनिधि का कोई अपराध नही बनता है लोकतंत्र में हर हक की लड़ाई लड़ने के लिए आंदोलन ही एक मात्र रास्ता होता है नोएडा प्रशासन ने हमारे अध्यक्ष को जल्दी बिना शर्त रिहा नही किया । तो युवा कांग्रेस आगे और आंदोलन करने को बाध्य होगी
मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पी सी सी गौरव सिंह राठौर, युवा कांग्रेस बदायूँ कांग्रेस उपाध्यक्ष रफत अली खान, वाइस चेयरमैन बब्बू चौधरी, अनिल उपाध्याय, मोहित, जमशेद तुर्क, अमन खान, इरशाद अल्वी, राशिद, आमिर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Socialize