पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ श्री अशोक कुमार के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में बैंक परिसर एवं उसके आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी । क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बैंक प्रबन्धकों से पूर्व में वार्ता करके बैंकों के दरवाजों को बन्द करते हुए आकस्मिक रूप से बैंक के अन्दर चैकिंग की गयी । चैकिंग के दौरान ऐसे व्यक्ति जिनका बैंक में खाता नही है तथा बिना किसी कार्य के बैंक के अन्दर बैठे हुए है, उनसे बैठने का औचित्य पूछा गया । बैंकों के आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गयी एवं बिना नम्बर प्लेट लगे वाहनों की चैकिंग करते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी । बैंक परिसर के आस-पास की दुकानों आदि पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघनता से चैकिंग की गयी । बैंको में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अलार्म को चैक करते हुए कमी पाये जाने पर बैंक के प्रबन्धकों को उन्हे शीघ्र ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
Home
Unlabelled
बैंकों के अन्दर संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस ने की चैकिंग, बिना खाताधारकों से की पूछताछ
बैंकों के अन्दर संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस ने की चैकिंग, बिना खाताधारकों से की पूछताछ
Share This
Share This
About Badaun harpal
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Ads
loading...
Author Details
Badaun Har Pal is a website where you will get Latest News from Badaun
So Keep in your mind Please that
Badaun News = Badaun Har Pal
Socialize