हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । विश्व प्रसिद्ध हजरत शाह विलायत साहब छोटे सरकार की दरगाह पर आज से सालाना उर्स की शुरुआत हो गई है । उर्स में शिरकत करने के लिए जायरीनों की खासी भीड़ आ रही है।
नगर के मुहल्ला कबूलपुरा के समीप स्थित हजरत छोटे सरकार की दरगाह पर रमजान मुबारक माह की 20 तारीख़ को सेहरी और 21 तारीख को उर्स-ए-पाक मनाया जाता है और 22 रमजान की तारीख को कुल शरीफ की फातिहा होगी। उर्स में शिरकत करने के लिए दूर दराज के जायरीनों और अकीदत मंदों का दिनभर आना जाना लगा रहा। दिनभर चादरपोशी का सिलसिला चलता रहा। मान्यता है कि हजरत शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है और दरगाह पर उर्स के अलावा भी पूरी साल उर्स जैसा माहौल दिखाई देता है। दरगाह पर सभी धर्मो के लोग हाजरी देकर मन्नतें मांगते हैं। उर्स के मौके पर आज अकीदतमंदों व जायरीनों की खासी भीड़ दिखाई दी। शुक्रवार को कुल के साथ उर्स का समापन होगा। इसके बाद बड़े सरकार का उर्स शुरू हो जाएगा।
Socialize