हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । । आज संबंधित प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी सरताज अली खान ने मोहल्ला वोडो टोला निवासी अशरफ हुसैन सलमानी पुत्र श्री दिलशाद हुसैन को आबिद रजा फैंस क्लब नगर बदायूं का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है और आशा की है की अशरफ सलमानी आबिद रजा फैन क्लब को मजबूत करने पर विशेष बल देंगे । अशरफ हुसैन को आबिद रज़ा फैंस क्लब का नगर अध्यक्ष बनाने पर आबिद रज़ा फैन्स क्लब के जिला अध्यक्ष सलमान अकरम ने उनको बधाई देते हुए कहा कि अशरफ सलमानी के नगर अध्य्क्ष बनने से आबिद फैन्स क्लब और अधिक मजबूत होगा। नगर अध्यक्ष बनने के बाद अशरफ हुसैन सलमानी पूर्व मंत्री आबिद रजा साहब के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा साहब ने भी उनको नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। अशरफ सलमानी के बदायूं नगर अध्यक्ष बनने से आबिद रजा फैन क्लब के सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है ।
इस अवसर पर आबिद रजा फैन्स क्लब के जिला अध्यक्ष सलमान अकरम ,जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आशु, रोहताश, मौज़म,जावेद, जसीम, आमिर,तौसीफ,जाबिर,अशरफ,सोनू,रेहान, आदिल आदि मौजूद रहे।
Socialize