सरदार सेना ने चलाया साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ। सरदार सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम समर्पित 5 जून से एक सप्ताह तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान एक वृक्ष सरदारश्री के नाम के तहत आज .बदायूँ में प्रदेश सचिव शिबेन्द्र पटेल उर्फ मुन्ना भैया के
नेतृत्व में हरप्रसाद मंदिर में पौधरोपण किया गया ।पौधरोपण करने के उपरान्त ज़िलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राठौर उर्फ शिवम ने कहा कि आज दुनिया समस्याओं से घिरी हुई है।इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है प्राणी,संसार और वनस्पति जगत के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है ।आबादी की बेतहाशा बढ़ोतरी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं।जंगलों के कटते रहने से मानव जीवन को खतरा पैदा हो गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है।धरती के कुछ भागों में या तो लगातार सूखा पड़ जाता है या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है।वन और पानी अक्षय-स्त्रोत होते हैं,जब ये नहीं रहते हैं तो सदा बहने वाली नदियां सूख जाती हैं,बांधों में पानी का स्तर घट जाता है,बिजली का उत्पादन रुक जाता है तथा नहरों में पानी कम हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव हमारे किसान समाज पर पड़ता है अनाज का उत्पादन कम हो जाता है और उद्योगों के लिए संकट पैदा हो जाता है। सरदार पटेल जी कृषि प्रधान देश के किसानों की दशा को लेकर लगातार चिंतित रहते थे इसलिए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि मौसम से हो रही कृषि को नुकसान से बचाने व इस भयानक स्थिति का सामना करने के लिए आबादी पर नियंत्रण के साथ-साथ वृक्षारोपण के अभियान को भी युद्ध-स्तर पर चलाने की आवश्यकता है। वृक्ष न केवल धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चैतन्यता उत्पन्न करते हैं।यदि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए बल्कि उनका पालन-पोषण और रक्षण भी करना चाहिए।वृक्ष हमारे लिए क्या कुछ नहीं करते,ये देखने में सुन्दर तो लगते ही हैं हवा को शुद्ध भी रखते हैं,मौसम की कठोरता को कम करते हैं और विषैली गैसों को समाप्त करते हैं।वृक्ष हमें कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं।हवा,पानी और मिटटी का प्रदूषण वृक्षों की बढ़ोतरी से ही दूर हो सकता है।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक कुमार,राजवीर यादव,हिमांशु पटेल,सनी पटेल,आशिफ,संदीप,अवनीश यादव.आदि ने.उपस्थित होकर वृक्षारोपण कर जनमानस से वृक्ष लगाकर जन जीवन को सुरक्षित रखने की अपील की गई ।
Socialize