प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सब के सब अपने आ - Badaun Har Pal
प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सब के सब अपने आ

प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सब के सब अपने आ

Share This

 


प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सब के सब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। सरकार ने सब के साथ विश्वासघात किया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य की निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार अंकुश नहीं लगा रही। इस सरकार में बलात्कार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है। दलित वर्ग एवं महिला सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे देश को धर्म-जाति एवं संप्रदाय के नाम पर बांटने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसको कांग्रेस बर्दश्त नहीं करेगी। 
जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। 
प्रदेश सचिव आजम अली ने कहा कि भाजपा की सरकार में अगर विकास हुआ है तो सिर्फ विजय माल्या, ललित मोदी एवं नीरव मोदी जैसे उघोगपति का ही हुआ है। 
इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शफी अहमद, गौरव सिंह राठौर, इखलास गद्दी, जमशेद तुर्क, साजिद, जाहिद गाजी, सुनील कश्यप, जावेद अली खान, यूसुफ, कल्लू, मुसर्रफ अली, अमीर, चाँद बाबू, बब्बू चौधरी, नईम अंसारी, मुन्ना खान, अमन खान आदि मौजूद  रहे।

Ads

loading...

Pages