बीड़ी फैक्ट्री के मुनीम से लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार - Badaun Har Pal
बीड़ी फैक्ट्री के मुनीम से लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

बीड़ी फैक्ट्री के मुनीम से लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

Share This


हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री अशोक कुमार के निर्देशन में चल रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के दौरान थाना बिल्सी में हुई घटना से संबंधित 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मार्च 2018 को वादी मुकदमा श्री विशाल सक्सेना पुत्र संतोष सक्सेना निवासी मोहल्ला लोधी नगला कोतवाली बदायूं (मुनीम दिनेश बीड़ी फैक्ट्री) ने थाने पर उपस्थित आकर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा कस्बा बिल्सी बदायूं ने मनोज ओझा की दुकान के पास थैले को झपट्टा मारकर थैले में रखे 15000 रू0 नगद व एक मोबाइल सेमसंग जे- 2 प्रो छीन ले जाने के संबंध में पंजीकृत कराया था । जिसकी विवेचना SI श्री राजेंद्र सिंह द्वारा प्रारंभ की गई तथा विवेचना में पतारसी-सुरागरसी करते हुए तीन शातिर बदमाश अजीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी कस्बा व थाना बिल्सी बदायूं ,अन्नू खाँ उर्फ जीशान पुत्र शमीउद्दीन , नईम पुत्र अख्तर निवासीगण भीकमपुर थाना मुजरिया जिला बदायूं के नाम प्रकाश में आए । दिनांक 04.06.2018 को मुखबिर की सूचना पर SI श्री राजेंद्र सिंह व SI श्री जितेंद्र गौतम व का0 359 सचिन चौहान व का0 1105 राजदीप बालियान द्वारा बिल्सी उछानी रोड पर बने यात्री के पास से अभियुक्त अजीम पुत्र उपरोक्त को मय एक तमंचा 12 बोर कारतूस 03 कार0 जिंदा  तथा घटना में लूटे गए 15000 रू0 में से 4000 रू0 नगद जो अभी अजीम द्वारा अपने हिस्से में आय 5000 रू0 से बचे हुए 4000 रू0 होना बताया बरामद किए गये है । अभियुक्त अजीम शातिर किस्म का लुटेरा है, जिस पर विभिन्न थानों में लूट, डकैती व राहजनी जैसे संगीन अपराध चल रहे हैं उक्त घटना में वांछित चल रहे दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं शीघ्र  गिरफ्तारी करके बरामदगी की जाएगी ।



Ads

loading...

Pages