विधायक प्रतिनिधि नंदू भइया ने किया योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
हर पल न्यूज़ बरेली । आज दिनांक 04/06/2018 दिन सोमवार को योग सेवा संगठन द्वारा विमल लॉन लाल फाटक बरेली में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ नन्द किशोर चौहान नंदू भइया विधायक प्रतिनिधि विधान सभा बदायूं एवं भगवान सिंह चौहान समाजसेवी द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर के किया गया।
जो कि दिनांक 10/06/2018 दिन सोमवार तक चलेगा जिसका समय प्रातः काल 05.00 बजे से 07.00 बजे तक रहेगा शिविर में योग चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा कलर पैथी एक्यूप्रेशर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की गई है चिकित्सा पद्धति की जानकारी आज डॉक्टर गरिमा सिंह द्वारा प्रदान की गई शिविर संचालन में संरक्षक श्री सुभाष गुप्ता , योग शिक्षक अवधेश मिश्रा , ओमकार , जगदीश सिंह यादव एक्स सर्विस मैन, श्री मती विद्धोत्तमा समाज सेविका एवं श्री तेज राम वर्मा का विशेष सहयोग रहेगा।
Socialize