इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इण्डिया ने कराया रोजा इफ्तार, यासीन उस्मानी ने अदा कराई मग़रिब की नमाज़ - Badaun Har Pal
इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इण्डिया ने कराया रोजा इफ्तार, यासीन उस्मानी ने अदा कराई मग़रिब की नमाज़

इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इण्डिया ने कराया रोजा इफ्तार, यासीन उस्मानी ने अदा कराई मग़रिब की नमाज़

Share This

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । आज शहर के शहनाई मैरिज लॉन में इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इण्डिया की जानिब से  रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया । 

बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोज़ा इफ्तार का आयोजन बोर्ड की जिला कमेटी की ओर से कराया गया । जिसमें जिले भर के विभिन्न कस्बों व गाँवों से आकर रोज़ादारों ने इफ्तार में हिस्सा लिया । इफ्तार के बाद शहनाई मैरिज लॉन में ही बोर्ड के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी ने मगरिब की नमाज अदा कराई । जिसमें मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई । बोर्ड के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी ने कहा कि बोर्ड की जानिब से कौमो मिल्लत के लिए किये जा रहे काम मुसलसल जारी रहेंगे माहे रमजान के बाद हमारा बोर्ड फिर एक पैगाम लेकर देहात की ओर निकलेगा । रोज़ा इफ्तार में जिला अध्यक्ष हाजी मज़हर हमीदी, जिला महासचिव अनस आफताब, साहिबे आलम, सैय्यद शाहिद अली, ताबिश अली, मुहम्मद नज़र आलम, हाफिज़ इरफान, इमरान, मुहम्मद मियाँ, फहद, यामीन उस्मानी आदि का विशेष सहयोग रहा । 

Ads

loading...

Pages