हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बीती रात को कुरऊ रोड सोत नदी के पास चैकिंग के दौरान रात्रि के समय में पुलिस मुठभेड़ में शातिर व अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन अभियुक्तों को नाजायज तमन्चा 315 बोर एवं खोखा कारतूस एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 2 नाजायज चाकू व तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है पूछताछ से अभियुक्तगणों की निशादेही पर छोटे सरकार के पास कब्रिस्तान की जंगल झाड़ी में छिपी हुई 18 चोरी की मोटरसाइकिल और बरामद हुई। अभियुक्तगणों को 21 चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके अन्य साथियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पूछताछ से ज्ञात हुई हैं। इस सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं स्वाट कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व मोटरसाइकिल की बरामदगी की जायेगी। अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल के संम्बन्ध में डीसीआरबी एनसीआरबी एवं अन्य तकनीकी से जांच कर चोरी के स्थानों / थानों की जानकारी की जा रही है।
पुलिस द्वारा श्याम सिंह पुत्र चन्द्रपाल निवासी कृपालपुर थाना उधैती जनपद बदायूँ ,भूरे पुत्र छोटे निवासी लतीफपुर थाना गुन्नौर सम्भल,रघुवीर पुत्र महावीर निवासी अजीजपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ, आशु पुत्र चांदमिया निवासी ग्राम अख्तरा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम /सर्विलांस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बदायूँ द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
Socialize