
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
Share This
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव अमनपुर के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीँ मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।
चर्चा है कि कोतवाली क्षेत्र के गाँव अमनपुर निवासी राजू(18) पुत्र चाँद मुहम्मद का पड़ोस के गाँव की ही अपने रिश्तेदारी में एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसकी भनक युवती के परिवार वालों को लग गयी तो यह सब उन्हें नागवार गुजरा और उन्होंने युवती का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था, जिसको लेकर युवती के भाई ने पहले भी कई बार अपने साथियों के साथ राजू के साथ हाथापाई की थी। अब बुधवार की रात अमनपुर के जंगल में राजू का शव मिलने के बाद गाँव में सनसनी फैल गयी, राजू का शव गाँव के ही समीप जंगल में पेड़ पर गमछे के फंदे में लटका दिया गया, घटना की सूचना पाकर म्रतक के परिवार में कोहराम मच गया और सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़। म्रतक राजू के परिजनों ने हत्या का आरोप युवती के परिजनो पर लगते हुए नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक के चाचा ने बताया की राजू कल दोपहर से घर से गायब था, शाम तक घर न आने पर सब जगह उसे ढूँढना शुरू किया तभी रात्रि में किसी ने सूचना दी की राजू का शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ है, उसके बाद परिजनों ने जाकर शव को पेड़ से उतारा।
Socialize