व्रहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा है कि शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक इफ्तार, - Badaun Har Pal
व्रहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा है कि शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक इफ्तार,

व्रहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा है कि शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक इफ्तार,

Share This
PicsArt_06-01-04.57.29

अब रमज़ानो में शाम 6 वजे से रात 11 बजे तक नही होगी बिजली कटौती : डीएम

Share This 
52


व्रहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा है कि शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक इफ्तार, नमाज  व तराबीह का वक्त होता है। इस बीच किसी भी हालात में विद्युत कटौती न की जाए। बिजली जाने पर दरगाह परिसर में जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। खासकर मुस्लिम बहुल्य मुहल्लों एवं दरगाहों पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जाए। उन्होंने  ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि दरगाह छोटे-बड़े सरकार और अन्य दरगाहों का उर्स नजदीक है।  दरगाह के रास्तों की साफ-सफाई, पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कर लें। इन्हीं रास्तों पर पानी के टैंक की व्यवस्था भी की जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि दरगाह परिसर में 24 घंटे स्वास्थ्य कैंप लगे रहना चाहिए तथा 108 नंबर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मलेरिया की दवाओं का छिड़काव किया जाता रहे। डीएम ने व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी सदर पारस नाथ को नोडल अधिकारी बनाया है। बैठक में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा राम सागर यादव आदि मौजूद रहे।

Ads

loading...

Pages