25000/- रू0 इनामी बदमाश गिरफ्तार - Badaun Har Pal
25000/- रू0 इनामी बदमाश गिरफ्तार

25000/- रू0 इनामी बदमाश गिरफ्तार

Share This

हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । शुक्रवार दिनांक 29.06.2018 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में चल रहे वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 श्री एसपी सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री मुन्नालाल के कुशल नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 370/13 धारा 363/366 भादवि में वांछित चल रहे 25000/- रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी सेवाराम पुत्र खूबचन्द्र कश्यप नि0 सीकरी थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ को थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा श्री इन्द्रेश कुमार मय हमराही फोर्स द्वारा मन्नूनगर तिराहा थाना फैजगंज बेहटा से गिरफ्तार किया गया । उक्त इनामी अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र पूर्व में माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका था जो कि बादस्तूर फरार था तथा गिरफ्तार नही हुआ था तथा दिनांक 21.10.2014 को मफरूर घोषित कर दिया गया था । जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी व नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी । 

Ads

loading...

Pages