सगी बहन का हत्यारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा - Badaun Har Pal
 सगी बहन का हत्यारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा

सगी बहन का हत्यारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा

Share This
_20180602_042937

सगी बहन का हत्यारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा

Share This 
38


सगी बहन का हत्यारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा
हर पल न्यूज़ ब्यूरो बदायूँ । दिनांक 31/05/18 को समय 02:35 बजे सुबह थाना कादरचौक के रमजानपुर गांव में घर में सो रही तीन सगी बहनों को गोली मारने की सूचना मिली । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कादरचौक मय फोर्स तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे । जहाँ कुमारी नाजरीन, यासमीन, खुशनसीब पुत्री यामीन कुरैशी नि0 रमजानपुर थाना कादरचौक गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी थी । जिनको तत्काल जिला अस्पताल बदायूं लाया गया जहां डॉक्टर ने नाजरीन को मृत घोषित कर दिया तथा यासमीन व खुशनसीब को बरेली रेफर कर दिया गया गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर भेजा गया है । इस संबंध में  थाना कादर चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 153/18  धारा 307/ 302/ 120बी आईपीसी बनाम राहत हुसैन पुत्र यामीन कुरैशी निवासी रमजानपुर थाना कादरचौक बदायूं पंजीकृत  हुआ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त राहत अली को अति शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु  आदेशित किया गया था । जिसके परिणाम स्वरुप अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी भूषण वर्मा के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक कादरचौक मय टीम द्वारा आज  दिनांक 01/06/2018 को हत्या की वारदात के  हत्यारोपी अभि0 राहत अली पुत्र यामीन कुरैशी  नि0 रमजानपुर थाना कादरचौक को मय आला कत्ल एक तमंचा देसी 315 बोर मय 04 खोखा कारतूस के गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है। पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त राहत नशेड़ी (चरस व स्मैक) व सनकी किस्म का है । चारो बहनों की हत्या करना चाहता था तथा गांव में भी अभि0 राहत का अच्छा व्यवहार नहीं है । छोटी-छोटी बातों पर झगड़े को उतारू हो जाता है । अभि0 राहत को जेल भेजा गया है । 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए घटना का अनावरण करने पर SSP बदायूं द्वारा कादरचौक पुलिस की प्रशंसा की गई ।

Ads

loading...

Pages