परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन बदायूँ में हुआ 12 परिवारिक मामलों का निस्तारण
रविवार दिनांक 03.06.18 कों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन जनपद बदायूँ में स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में परिवारिक समस्याओं को सुना गया । परिवार परामर्श केन्द्र में नियुक्त सभी काऊंसलर व संबंधित पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित थें । जिनके द्वारा परिवारिक समस्याओं के कुल 72 मामलें में से 34 मामलों में दोनो पक्ष उपस्थित हुये को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण पर विचार किया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया । 12 परिवारिक समस्याओं के मामलों में दोनों पक्षों की समस्या को सुनाकर उन्हे समझाकर दोनो पक्षों की सहमती पर समझौता कराया गया तथा 06 मामलों समझौता न हो पाने पर एफआईआर की संस्तुति की गयी । कुल 12 परिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया तथा शेष परिवारिक मामलों में एक पक्ष ही उपस्थित होने के कारण उनका निस्तारण नही किया जा सका एवं अन्य परिवारिक समस्याओं के मामलों में आपस में समझौता न होने के कारण अग्रिम तिथि दी गयी । दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि में आने हेतु सुचित कर दिया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र महिला सहायता प्रकोष्ठ अधि0/कर्म0गणों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक परिवारिक समस्याओं को सुनकर दोनों पक्षों को सहमत कर उनका शीघ्र निस्तारण करें । जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ है उन्हे अग्रिम तिथि दे तथा दूसरे पक्ष को उस तिथि पर आने के लिये सूचित कर दे तथा सभी परिवारिक मामलों को शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करे
Socialize